अगर आपके पास ये पुराना वाला नोट है तो आप रातोंरात बन सकते हैं करोड़पति! RBI ने दी बड़ी जानकारी..

डेस्क : इन दिनों कई ऑनलाइन प्लेटफार्म पर पुराने नोट व सिक्के बेचे और खरीदे जा रहे हैं। इन सिक्कों की कीमत लाखों में होती है। इसी भी कई धोखा घड़ी के मामले सामने आए हैं। इस पर RBI ने ट्वीट कर कुछ अहम जानकारी सांझा की है। RBI ने इस संबंध में कुछ अहम बातें साझा करते हुए कहा है कि पुराने सिक्कों और नोट की खरीद बिक्री में के केंद्रीय बैंक का नाम और लोगो उपयोग हो रहा है। ऐसे में ऑनलाइन स्कैम करने वालों को तादाद बढ़ गई है। इन खरीद – बिक्री में लोगों को चूना लगाया जा रहा है।

ट्वीट में कही ये बड़ी बात : RBI ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व भारतीय रिजर्व बैंक के नाम और लोगो का गलत तरीके से उपयोग कर रहे हैं और विभिन्न ऑनलाइन, ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुराने बैंक नोट और सिक्के बेचने के लिए लोगों से चार्ज/चार्ज कर रहे हैं। वे कमीशन या टैक्स की मांग कर रहे हैं। RBI ne स्पष्ट किया कि वे इस प्रकार किसी भी गतिविधि में नहीं है। वहीं कोई आरबीआई की ओर से कोई शुल्क का टैक्स की मांग नहीं को जा रही है।

RBI ने किया स्पष्ट : मालूम हो कि आरबीआई इस प्रकार कोई कोई भी व्यवसाय नहीं करता है। नाही किसी भी व्यक्ति से इसके लिए कमीशन की मांग करता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने किसी भी संस्था, कंपनी या व्यक्ति आदि को इस तरह के लेनदेन पर रिजर्व बैंक की ओर से कोई शुल्क या कमीशन लेने का कोई अधिकार नहीं दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक आम जनता को सलाह देता है कि इस तरह के फर्जी और फर्जी ऑफर के झांसे में न आएं।