डेस्क : देश में ईंधन की बढती कीमते ऊंचाई पर पहुंच गई है। इस बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी Nitin Gadkari ने गुरुवार को कहा अगले पांच साल में देश से पेट्रोल को खत्म कर दिया जाएगा। इसपर रोक लगा दी जाएगी। नितिन गडकरी गुरुवार को अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में गए थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कृषि विश्वविद्यालय द्वारा ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी ने की। गडकरी ने कहा कि अब विदर्भ में बने बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल वाहनों में किया जाएगा। ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं के पानी से बनाया जा सकता है और 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गेहूं, चावल, मक्का लगाने से कोई किसान अपनी भविष्य नहीं बदल सकता है। गडकरी ने कहा कि किसानों को ऊर्जा दाता बनने की जरूरत है न कि सिर्फ खाद्य प्रदाता।
इथेनॉल से होती है 20,000 करोड़ रुपये की बचत होती है : भविष्य में दोपहिया और चार पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर आधारित होंगे। निकट भविष्य में दोपहिया और चार पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर आधारित होंगे। विदर्भ से कपास बांग्लादेश को निर्यात करने की योजना है, जिसके लिए विश्वविद्यालयों के सहयोग की आवश्यकता है। विदर्भ में किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए विश्वविद्यालय बहुत कुछ कर सकता है।