यहाँ बसने के लिए सरकार दे रही 5 लाख रुपए, बस पूरी करनी होगी ये छोटी-सी शर्त…

डेस्क : जापान मेहनती लोगों, अपनी खूबसूरती और तकनीकी विकास के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारतीय भी जापान जाकर काम करते हैं। बहुत से लोग वहां बस भी जाते हैं। अगर आप भी जापान जाकर बसना चाहते हैं तो आपको जापान सरकार से वहां बसने की इजाजत मिल जाएगी।

इसके लिए सरकार 10 लाख येन यानी करीब 5 लाख 76 हजार रुपये देने को तैयार है। दरअसल, जापान वाकायामा प्रांत के कायनान शहर में लोगों को बसने के लिए पैसे दे रहा है। लेकिन इसे हासिल करने के लिए कई प्रक्रियाओं और शर्तों से गुजरना पड़ता है।

कायनान शहर में बसने के लिए आपके नाम में ‘सुजुकी’ होना जरूरी है। तभी आपको 10 लाख येन यानी 6940 डॉलर मिलेंगे। अगर आपके 18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं तो और भी अच्छी खबर है क्योंकि सरकार आपके प्रत्येक बच्चे को 10 लाख येन अलग से दे रही है।

‘सुज़ुकी’ नाम क्यों?

इस नाम से लोगों को काफी लगाव है और सबसे खास बात ये है कि इस नाम का उद्गम स्थान यही है। इस प्रांत में लोगों की आबादी बहुत कम है। लगभग 7 लाख 50 हजार सुज़ुकी टोक्यो और पड़ोसी प्रान्त चिबा, सैतामा और कानागावा में रहते हैं। साल 2021 में इस प्रांत की आबादी बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियान के दो साल बाद भी शहर एक भी सुजुकी को आकर्षित करने में विफल रहा है। शहरी विकास प्रभाग के प्रमुख टोमोनारी फुजिता ने कहा, “मैं आपको आश्वासन देता हूं, एक भी सुजुकी-सान अभी तक केनान प्रान्त में बसने के लिए नहीं आया है।” वर्ष 2022 में जनसंख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। पिछले वर्ष जापानी नागरिकों की जनसंख्या 800,000 से घटकर केवल 125.4 मिलियन रह गई।