घरेलू गैस बचने का ये है आसान तरीका – फॉलो करे ये टिप्स सिर्फ 10 दिन- अधिक चलेगा सिलेंडर..

डेस्क : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से हर कोई परेशान है। खासकर, गैस सिलेंडर के दाम तो आसमान से भी ऊपर चले गए हैं। बीते दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में पूरे 50 रुपये का इजाफा हुआ। ऐसे में इन बढ़ी हुई कीमतों से लोगों के जेब पर असर तो पर ही रहा है,

इसके साथ ही घर के रसोई का बजट भी पूरी तरह का से बिगड़ गया। ऐसे में आज आप लोगों को कुछ आसान टिप्स बताएंगे। जिनकी मदद से आप अपने रसोई गैस को 10 दिन और अधिक चला सकते हैं। जिससे आपका बजट भी नहीं खराब होगा और LPG Gas की बचत भी हो जाएगी।

गैस बचाने के ये है 10 तरीके

  • गीले बर्तन का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। चूल्‍हे पर चढ़ाने से पहले इसे इसे किसी साफ कपड़े से पोछ सकते हैं। ताकि बर्तन को सुखाने में ज्‍यादा गैस का उपयोग न हो।
  • अक्‍सर ऐसा देखा जाता है कि गैस पहले ही ऑन कर कढ़ाई चढ़ा दी जाती है और बाद में सामान जुटाया जाता है। इसलिए जरूरी है कि सभी सामान अपने पास रखें और फिर गैस ऑन कर खाना पकाएं।
  • फ्रिज से दूध निकाल कर तुरंत गैस चूल्हा पर नहीं चढ़ाना चाहिए। इसे बाहर रखकर थोड़ी देर के लिए सामान्‍य कर लेना चाहिए फिर गर्म करना चाहिए। इससे भी गैस की बचत होती है।
  • खाना अक्‍सर ढक्‍कर ही बनाना चाहिए, क्‍योंकि अगर खुला रखकर खाना बनाते हैं तो गैस अधिक खपत होता है।
  • प्रेशर कुकर का उपयोग करना चाहिए, क्‍योंकि कई सर्वे में भी यह खुलासा हुआ है कि सामान्‍य बर्तन की अपेक्षा प्रेशर कुकिंग से चावल पकाने पर 20%, भीगे चने की दाल पर 46% रसोई गैस की बचत की जा सकती है।
  • अगर कोई अधिक गर्म पानी या चाया पीता है तो एक ही बार उबालकर उसे थर्मस में रख लें ताकि बार-बार उबालने की जरूरत न हो।
  • अपने गैसे, रेगूलेटर व पाइप की जांच हर महीने या समय-समय पर करते रहना चाहिए। इससे भी गैस की बचत होती है।
  • खराब या जले हुए बर्तन में खाना बनाने में अधिक समय लगता है। इसलिए बर्तन को नियमित रूप से हमेशा साफ करें।
  • कुछ भी पकाते समय आग को बर्तन के हिसाब से ही रखें। अगर बर्तन छोटा है तो आंच भी कम रखें।
  • अगर गैस का रंग पीला, लाल नांरगी है तो अपने गैसे के पाइप नली और जाली को साफ रखें। क्‍योंकि सफाई न होने से गैस जल्‍दी खत्‍म होता है।

यहाँ दी गई जानकारी पाठकों की डिमांड पर तैयार की गई है। इसका किसी व्यक्ति विशेष से सबंध नहीं है। यदि यह जानकारी आपको पसंद हो तो कमेंट करके जरूर बताएं।