Saturday, July 27, 2024
Knowledge

भारत के 1 रुपये के सामने मालदीव की क्या है औकात! जानकर चौंक जाएंगे….

डेस्क : दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग जाना और घूमना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है मालदीव। मालदीव को सबसे पसंदीदा पर्यटक महलों में से एक माना जाता है। मालदीव में हर साल लाखों लोग समुद्र तटों पर जाते हैं। लेकिन कुछ दिनों से बायकॉट मालदीव का नारा बुलंद किया जा रहा है.

दरअसल, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 के अपने पहले दौरे के लिए लक्षद्वीप गए थे, यहां उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक कीं, खींची गई इन तस्वीरों के पोस्ट होते ही लोग लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से करने लगे।

मालदीव के कई मंत्रियों को यह तुलना पसंद नहीं आई। इसके बाद उन्होंने भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इसके बाद मालदीव विवाद शुरू हो गया। इस बीच कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि मालदीव या भारत में से किसकी मुद्रा ज्यादा मजबूत है। तो आइये जानते हैं।

किसकी मुद्रा का मूल्य अधिक है, भारत या मालदीव?

हर देश की अपनी मुद्रा होती है, जैसे भारत के पास एक रुपया है, उसी तरह मालदीव की भी अपनी मुद्रा है जिसे मालदीवियन रूफिया (Maldives Currency) कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत और मालदीव की किस मुद्रा का मूल्य अधिक है? अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे कि किस देश की करेंसी किस देश से ज्यादा भारी है। आपको बता दें कि मालदीव की एक रूफिया भारत के 5.39 रुपये के बराबर है।

भारत के लक्षद्वीप का मुकाबला मालदीव से

अगर हम दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल की बात करें तो मालदीव का नाम सबसे पहले लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी एक ऐसी ही जगह है, जो खूबसूरती के मामले में मालदीव से कम नहीं है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत के मालदीव कहे जाने वाले लक्षद्वीप की, जो ‘बीच लवर्स’ के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। जहां मालदीव अपने खूबसूरत वॉटर विला के लिए मशहूर है, वहीं लक्षद्वीप अभी भी ऐसी सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।