NSG-SPG Commando : कैसे बनते हैं NSG और SPG कमांडो? जानें- सैलरी, रूतवा और पावर…..

NSG SPG Commando : इस समय अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है और ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी भी वहां पर मौजूद है। आपने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो के बारे में तो आप लोगों ने सुनाई होगा। लेकिन आज हम आपको इनके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

आपको बता दे कि एनएसजी कमांडो यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड एक ऐसा संगठन है जो आतंकवाद से मुकाबला करता है और देश को इससे बचाता है। देश में बढ़ते हुए आतंकवाद को रोकने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड स्थापना की गई है और इसमें भर्ती होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

NSG का गठन ऑपरेशन ब्लू स्टार होने के बाद साल 1984 में हुआ था। इस संगठन के गार्ड Z प्लस सिक्योरिटी के अंतर्गत आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रधानमंत्री ने मोदी की सुरक्षा में हमेशा एनएसजी गार्ड तैनात रहते हैं। इसका गठन अक्टूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद हुआ था। देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए NSG कमांडो एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अधिकतर युवा चाहते है कि वह ऐसी पोस्ट पर नौकरी करें। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिरकार NSG और SPG कमांडो कैसे बन जा सकता है और उनकी सैलरी कितनी होती है? इसके लिए क्या उम्र सीमा होती है और क्या क्वालिफिकेशन और क्या चयन प्रक्रिया है?

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NSG कमांडो बनने के लिए आपका चयन सीधी भर्ती के तहत नहीं होता है। NSG कमांडो में भर्ती होने के लिए भारतीय सशस्त्र बल या भारतीय पुलिस बल में ऑफिसर के पद पर 3 साल कार्यरत होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

लेकिन अगर कोई SPG कमांडो बनना चाहता है तो केवल वही व्यक्ति SPG कमांडो बनता है जो भारतीय पुलिस सेवा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी नियुक्त होते है।