खुशखबरी! आपकी बेटी को इस योजना के तहत मिलेंगे 15,000 रूपये, फटाफट कराएं पंजीकरण..

डेस्क : घर में अगर कन्या का जन्म होता है तो ऐसा माना जाता है घर में लक्ष्मी आई है। इसी को चरितार्थ किया है उत्तर प्रदेश सरकार ने। अगर आपके घर में बिटिया जन्म लेती हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सरकारी योजना के अंतर्गत राशि दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लड़कियों के लिए कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है।

इस योजना के तहत लड़कियों को ₹15000 दिए जाएंगे। जिस तरह हर घर में एक सदस्य होता है जो आपको सरकारी योजनाओं के बारे में बताता है उसी तरह मुझे भी अपने घर के सदस्य मानकर इस योजना के बारे में पढ़िए और आपको कैसा लगा, कितना सहायता मिला कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।

Rupees-indian-two

कैसे उठा सकते हैं कन्या सुमंगल योजना का लाभ।

  1. उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  2. वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  3. 2 से ज्यादा बच्चें नहीं होने चाहिए।
  4. एक परिवार के अधिकतम 2 लड़कियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  5. गोद ली हुई लड़की को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  6. जुड़वा बच्चा होने के कारण परिवार में 3 बच्चे हो गए। अगर उनमें से दो लड़की है तो इस योजना का लाभ दोनों लड़कियों को मिलेगा।

इस योजना के फायदे

  1. लड़की पैदा होने पर 2000 रुपए मिलेंगे।
  2. 1 साल का टीका लगवा लेने पर 1000 रुपया मिलेगा।
  3. पहली कक्षा में नामांकन होने पर 2000 रुपया, छठवीं कक्षा में भी 2000, नवमी कक्षा में 3000 मिलेगा।
  4. स्नातक या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के बाद 5000 रुपया मिलेगा।

इस योजना की लाभ उठाने के लिए जरूरी कागजात जिसकी जरूरत पड़ेगी

  1. राशन कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. बैंक अकाउंट
  4. मोबाइल नंबर
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. गोद लेने का प्रमाण पत्र ( यदि बच्ची को आपने गोद लिया हो )
  7. वोटर आईडी कार्ड
  8. निवास प्रमाण पत्र (निवास प्रमाण पत्र के विकल्प के रूप में राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल भी मान्य होगा )

इस योजना का रजिस्ट्रेशन करने का तरीका :-

  1. कन्या सुमंगल योजना ऑफिशल वेबसाइट पर क्लिक करें।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट के बाएं तरफ सिटीजन सर्विस पोर्टल ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. कन्या सुमंगल योजना से जुड़ी नियम एवं शर्तें को अच्छे से पढ़ कर उसमें टीक करें।
  4. टीक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। उसमें मांगी जानकारी के अनुसार सब जानकारी यथावत डालतें जाएं।
  5. आपने जो फॉर्म भरा है सभी को एक बार पुन: चेक कर लें। उसके बाद नीचे दिए गए OTP ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. OTP वेरीफाई करें। OTP वेरीफाई होते हीं आपकी रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगी।
  7. रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होते हैं आपका यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।
  8. यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद आपसे कन्या से जुड़ी जानकारियां मांगी जाएंगी।
  9. कन्या से जुड़ी जानकारी डालने के बाद आपको कुछ डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
  10. डॉक्युमेंट्स अपलोड होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।