शैलेश लोढ़ा के बाद क्या मुनमुन दत्ता भी छोड़ देंगी ‘Tarak Mehta’? मिला इस बड़े रियलिटी शो का ऑफर

डेस्क : ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ के फैंस को तब बड़ा झटका लगा जब पता चला कि शैलेश लोढ़ा शो छोड़ रहे हैं। ‘तारक मेहता’ के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. ऐसे में जब कोई कलाकार शो छोड़ता है तो फैंस निराश हो जाते हैं। खबरें हैं कि शैलेश और निर्माता के बीच अनबन चल रही थी।

हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। ‘तारक मेहता’ छोड़ने के बाद Shailesh Lodha शेमारू टीवी पर ‘वाह भाई वाह’ शो करने जा रहे हैं। इसका टीजर भी सामने आया है। अब लग रहा है कि सीरियल को एक और झटका लगने वाला है। खबरें हैं कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कहने वाली हैं।

मिला ‘बिग बॉस ओटीटी’ का ऑफर : मुनमुन दत्ता को लेकर पहले भी कई बार कयास लगाए जा चुके हैं कि वह शो छोड़ने वाली हैं लेकिन उन्होंने हर बार इससे इनकार किया। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ”Bigg Boss OTT’ सीजन 2 के लिए मेकर्स ने मुनमुन दत्ता को अप्रोच किया है. शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो गई है। मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लेंगी या नहीं इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो मेकर्स और फैंस को जरूर निराशा होगी।

‘बिग बॉस 14’ में नजर आई थीं मुनमुन : ‘बिग बस 15’ में मुनमुन दत्ता बतौर चैलेंजर नजर आई थीं। टिकट टू फिनाले टास्क के लिए सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी उनके साथ थे। मुनमुन अगर जल्द ‘बिग बॉस ओटीटी’ करती हैं तो यह भी पक्का हो जाएगा। इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।