कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र में होगा बड़ा बदलाव? जानिए- केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा –

Central Employees : पिछले कुछ समय से केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को लेकर कई तरह की खबरें सुनने को मिल रही है। केंद्रीय कर्मचारी (Central Employees) मांग कर रहे हैं कि उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ा दी जाए ताकि उन्हें थोड़ा अधिक फायदा मिल सके।

लेकिन अब इस मामले को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपना बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की उम्र को लेकर कोई भी प्रस्ताव विचार में नहीं लाया गया है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सेवा नियमों के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत पिछले 3 सालों में 122 सरकारी अधिकारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट दिया गया है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बयान देते हुए बताया है कि विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कैडर नियंत्रण प्राधिकरणों (सीसीए) द्वारा प्रदान की गई प्रोबिटी पोर्टल (30.06.2023 तक) पर दी गई जानकारी या डाटा के अनुसार मौलिक नियमों (FR) – 56(J) या समान प्रावधानों के प्रावधान चालू के साथ पिछले तीन सालों में कुल 122 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) और अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस बारे में लोकसभा में कोई भी प्रस्ताव विचार के अधीन नहीं लाया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि एफआर 56(J) या समान प्रावधानों के अनुसार समीक्षा प्रक्रिया का उद्देश्य कर्मचारियों में दक्षता लाना और सरकारी मशीनरी को मजबूत करना है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा प्रशासन को मजबूत और सशक्त बनाने और शासन में पूरी कार्यकुशलता में सुधार लाने के लिए डिजिटलीकरण, नियमों का सरलीकरण, ई-ऑफिस के बढ़ते उपयोग और आवधिक कैडर पुनर्गठन और अनावश्यक कानूनों को खत्म करने पर अधिक जोर देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृति की आयु 60 वर्ष है, इसके बाद वह रिटायर हो जाते हैं।