Friday, July 26, 2024
Business

1 जनवरी 2024 से बदल गए ये नियम, जानें – आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर….

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। आज 1 जनवरी 2024 है। नया साल आ चुका है। नए साल आने के साथ-साथ देश के कुछ क्षेत्र के नियम में भी नया बदलाव किया गया है। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि नए साल पर किस-किस क्षेत्र में नए कानून लागू होंगे।

आईटीआर दाखिल करने के नियम:

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माना सहित आईटीआर यानी आयत रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 थी। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 1 जनवरी के बाद से आईटीआर फाइल करने वाले लोगों को 5000 रूपए तक का जुर्माना देना पड़ेगा।

आधार कार्ड अपडेट के नियम

बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आधार कार्ड अपडेट करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 थी। यदि आप नए साल पर अपना आधार कार्ड अपडेट करते हैं तो आपको 50रूपए शुल्क के तौर पर देना पड़ेगा।

सिम कार्ड से जुड़े नियम

1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने को लेकर बने नियम में बड़े बदलाव होने वाले हैं। नए नियम के अनुसार अब सिम खरीदने वाले ग्राहकों को सिम लेने के समय केवाईसी जमा करनी होगी।

एलपीजी रेट्स के नियम

हर महीने 1 तारीख को एलजी की नई रेट की लिस्ट जारी की जाती है। हर महीने एलपीजी (lPG) रेट्स में बदलाव होते हैं। इस वजह से 1 जनवरी 2024 को lPG के नए रेट्स जारी होंगे।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।