कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी : DA में 4% का होगा इजाफा! जानें- कितनी बढ़ेगी सैलरी…

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगले महीने एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है जिससे उनकी सैलरी भी बढ़ने वाली है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी दे सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले महीने केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर केंद्र सरकार या फैसला लेती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक जा सकता है और उनकी सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

होली पर मिल सकती है खुशखबरी

आपको बता दे, केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन करती है जो पहली बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में होता है। पहली छमाही में संशोधन ज्यादातर मार्च के महीने में ही सार्वजनिक किया जाता है और इस बार उम्मीद है कि होली के मौके पर सरकार कर्मचारियों को यह तोहफा दे सकती है। सरकार के इस फैसले का फायदा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों को होगा।

पिछले साल अक्टूबर में बढ़ा था DA

इससे पहले साल 2023 के अक्टूबर महीने में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया गया था। उसके बाद महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया। इस तरह महंगाई दर को बढ़ते हुए देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी सरकार DA में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। जिससे महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो जायेगा। मार्च में ये फैसला लिया जाता है तो इसका लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा। लेकिन सरकार की तरफ से अब तक इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी

मान लेते है कि अगर किसी कर्मचारियों को बेसिक वेतन 18,000 रुपए मिल रहा है तो 46 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से उसका DA 8,280 रुपये होता है। इस तरह अगर DA 4 फीसदी और बढ़कर 50% हो जाता है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता ₹9,000 हो जाएगा। इसका मतलब DA में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

अगर अधिकतम बेसिक पे के हिसाब से इसकी गणना करें तो 56,900 रुपये पाने वाले कर्मचारी को 46% DA के हिसाब से 26,174 रुपये मिलता है, ये 50 फीसदी होने पर आंकड़ा 28,450 रुपये हो जाएगा। इस तरह उनका DA 2,276 रुपये बढ़ जायेगा।