डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सिमरिया 6 लेन केबल ब्रिज का किया निरीक्षण, जानें- कब से दौड़ेगी गाड़ियां..

Simaria 6 Lane Cable Bridge : पटना और बेगूसराय के बीच गंगा नदी पर बन रहे एशिया के सबसे चौड़े 6 लेन केबल ब्रिज का बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम ने 6 लेन केबल पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण औंटा-हाथीदह की तरफ किया….
रोड कनेक्टिविटी को मिली डबल रफ्तार नया बिहार बना रही NDA सरकार।
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) January 24, 2025
●औटा-सिमरिया गंगा ब्रीज 6 लेन निरीक्षण
●बख्तियारपुर बाईपास तथा राष्ट्रीय उच्च पथ सं0-28 में ताजपुर को जोड़ने वाली गंगा नदी पर ग्रीनफिल्ड ब्रिज तथा पहुँच पथ के विकास कार्यों का निरीक्षण
●NHAI द्वारा निर्माण… pic.twitter.com/ybeGo9edJv
हालांकि, सिमरिया की तरफ आकर निरीक्षण करना था, लेकिन समय के अभाव में पटना लौट गए. इस दौरान पुल निर्माण कार्य में जुटे एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारी ने डिप्टी सीएम को बताया कि 31 मार्च, 2025 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा….
आज NHAI द्वारा औटा-सिमरिया गंगा ब्रीज 6 लेन NH-31 कि.मी. 204 से 209 पुल की लंबाई 8.15 किमी अप्रोच सहित लागत (1710.73 करोड़) का संबंधित पदाधिकारियों के साथ #स्थलीय_निरीक्षण कर विकास कार्यों का #समीक्षा किया। इस पथ पर जल्द परिचालन शुरू होने हेतु कार्य गति में तेजी लाने के लिए भी… pic.twitter.com/VooDFnvXz2
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) January 23, 2025
एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के उप प्रबंधक ने बताया कि 6 लेन केबल पुल का 90-95% कार्य पूरा कर लिया गया है. शेष कार्य एजेंसी द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. आगे उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 2025 तक 6 लेन सड़क पुल के एक लेन को चालू कर दिया जाएगा. साथ ही 31 मार्च 2025 तक 6 लेन सड़क पुल आम लोगों के परिचालन हेतु समर्पित किया जाएगा….