Sandalwood Farming : सोने से कम नहीं ये खेती…एक बार ये पेड़ लगा लिया तो करोड़पति बनना तय, जान लीजिए….

Sandalwood Farming Cost And Profit : आज बेरोजगारी दर काफी बढ़ गई है। देश का युवा पढ़-लिखकर भी बेरोजगार है। हालाँकि, खुद का व्यवसाय शुरू करके बेरोजगारी को रोजगार में बदला जा सकता है। अगर आप अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं और वह भी अपने खुद के बिजनेस से तो यह आपके लिए है।

दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कम मेहनत में किया जा सकता है और ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं चंदन के पेड़ों की खेती के बारे में। जी हां, अगर आप चंदन का पेड़ लगाते हैं तो आप इससे लाखों रुपये कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए कई शर्तें हैं। तो आइए सब कुछ विस्तार से जानते हैं।

समय देना होगा

चंदन के पेड़ की खेती आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए आपको थोड़ा समय देना होगा। यदि कोई व्यक्ति चंदन के पेड़ को सही तरीके से यानी प्राकृतिक तरीके से उगता है तो इसे तैयार होने में लगभग 20 से 25 साल लग जाएंगे। लेकिन वही ऑर्गेनिक तरीके से तैयार करने पर 10 से 15 साल में यह बेचने योग्य हो जाएगा। बता दें कि चंदन के पेड़ को बहुत देखभाल करने की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन हां तस्करों से बचाना पड़ता है। इसके अलावा सरकार के कई नियमों का भी पालन करना पड़ता है।

कितनी कमाई होगी

यदि आप चंदन का पेड़ लगाते हैं और वह पूरी तरह तैयार हो जाता है तो एक पेड़ को तीन से चार लाख रुपए में बेच सकते हैं। ऐसे में यदि आप 100 पेड़ चंदन के लगते हैं तो आप इससे 5 करोड रुपए तक कमा सकते हैं। यही कारण है कि पुष्पा फिल्म में चंदन की लकड़ी को लेकर पूरी कहानी तैयार कर दी गई है। चंदन के पेड़ काफी महंगे आते हैं। एक पेड़ की कीमत 3 से 4 लाख तक होता है।

इन शर्तों का करना होगा पालन

चंदन के पेड़ की खेती में तस्करों का डर तो है ही, सरकार की ओर से इसकी खेती के लिए एक शर्त भी रखी गई है। दरअसल चंदन के पेड़ को आप केवल सरकार के हाथों ही बेच सकते हैं। इसलिए आपको सीमित कीमत में बेचना पड़ेगा। वहीं यदि आप चंदन के पेड़ लगाते हैं तो सबसे पहले वन विभाग को सूचना देना होगा। अनुमति मिलने के बाद ही आप चंदन के पेड़ लगा सकते हैं।