PhonePe और Google Pay का काम खत्म? अब दुकानों पर दिखाई देगा Razor Pay, जानें- फायदे..

Online Payment : आज के समय में हर कोई डिजिटल पेमेंट कर रहा है और इस दौरान Phonepe और Google Pay का इस्तेमाल भी काफी लोग कर रहे है। ऐसे में इन कंपनियों की काफी ग्रोथ भी हो रही है। लेकिन अब इनकी मुस्किले बढ़ती हुई दिख रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि RBI ने अब Razor Pay और Cashfree को मंजूरी दे दी है। दरअसल RBI ने दोनों कंपनियों के पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस (PA License) पर लगी रोक को हटा लिया गया है।

इसके साथ ही अब ये दोनों कंपनियां ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी व्यापारियों के साथ टाईअप कर सकेगी। इसका मतलब अब आपको इन दोनों का QR Code स्कैनर भी दुकानों पर नजर आने लगेगा। लेकिन ऐसा पहले बिलकुल भी नहीं होता था। अब RBI ने करीब 1 साल बाद इन कंपनियों को इस मामले में राहत दी है। अब RBI के इस फैसले से अन्य पेमेंट कंपनियों की समस्या बढ़ सकती है। इन दोनों कंपनियों के अलावा पेटीएम, जसपे और पेयू को भी फाइनल लाइसेंस का इंतजार है। लेकिन इससे पहले आरबीआई का ये फैसला आ गया है।

पहले RBI ने इन पेमेंट कंपनियों को नए व्यापारियों को जोड़ने की मंजूरी नहीं दी थी लेकिन अब इसमें भी इन्हे राहत मिल चुकी है। हाल ही में Razor Pay ने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के तहत कंपनी ने बताया है कि उसे अब पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की मंजूरी मिल चुकी है। ये इन दोनों कंपनियों के लिए ही अच्छी खबर है।

इन दोनों कंपनियों को अब पेमेंट एग्रीगेटर का लाइसेंस मिल जाने के बाद अब ये किसी भी मोड में पेमेंट प्राप्त कर सकेगी। यानी ये कंपनियां नेटबैंकिंग, यूपीआई या क्रेडिट/डेबिड कार्ट की मदद से पेमेंट कर पाएंगी। कारोबारियों और ई-कॉमर्स पलेटफॉर्म्स को अपना पेमेंट सिस्टम बनाने की कोई जरूरत नहीं है। इस तरह RBI के इस फैसले से दोनों कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। Pine Labs और स्ट्राइप को ही सबसे पहले 2022 में पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मिला था। लेकिन ऑडिट में कई महीनों का समय लग जाने के कारण इन दोनों कंपनियों को लाइसेंस मिलने में देरी हुई है।