1 जुलाई से बदल जाएगा LPG Gas Cylinder का रेट, जानें – कितना बढ़ेगा दाम..

डेस्क : 1 जुलाई से काफी सारे बदलाव होने वाले हैं, जिसके मुताबिक, LPG Gas के दाम बढ़ सकते हैं, इनहैंड सैलरी घट सकती है, दोपहिया वाहन के दामों में बढ़ोत्तरी हो सकती है, आधार-पैन लिंकिंग पर जुर्माना दोगुना हो सकता है आदि। इन बदलावों में सबसे बड़ा बदलाव होगा एलपीजी सिलेंडर के रेट का। जी हां, क्योंकि इससे हर कोई जुड़ा हुआ है।

हालांकि,अब एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा या फिर पुराने दामों पर ही मिलेगा। अब यह 1 जुलाई का ही पता चलेगा, लेकिन आज देश के ज्यादातर शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 रुपये के ऊपर ही मिल रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1003 रुपये पर हो गए हैं। बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी।

इससे पहले दिल्ली में 7 मई को 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर दाम था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 899.50 रुपये थे।

कुछ शहरों में गैस सिलेंडर के ताजा भाव

  • दिल्ली 1,003
  • मुंबई 1,003
  • कोलकाता 1,029
  • चेन्नई 1,019
  • लखनऊ 1,041
  • जयपुर 1,007
  • पटना 1,093
  • इंदौर 1,031
  • अहमदाबाद 1,010
  • पुणे 1,006
  • गोरखपुर 1012
  • भोपाल 1009
  • आगरा 1016
  • रांची 1061