Petrol Diesel Price Update : आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, यहां जानें नए रेट्स…

Petrol Diesel Price Update : आज 9 feb शुक्रवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार पांचवे दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से लगातार कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 79.61 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 81.60 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढोतरी आने से आज आंध्रा-प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में 0.21 पैसे, हिमाचल प्रदेश में 0.26 पैसे, झारखंड में 0.17 पैसे और एमपी में 0.30 पैसे बढ़ोतरी देखने को मिली है. वही दूसरी ओर महाराष्ट्र में पेट्रोल डीजल के दाम 0.66 पैसे, पंजाब में 0.24 पैसे और कर्नाटक में 0.15 पैसे की कमी देखने को मिली है. वही आज भी महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है.

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.24 रुपए
  • डीजल- 94.04 रुपए

गाजियाबाद

  • पेट्रोल- 96.56 रुपए
  • डीजल- 89.66 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 96.48 रुपए
  • डीजल- 90.14 रुपए