Friday, July 26, 2024
Business

Petrol Diesel Price : कच्चे तेल में गिरावट, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें- लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price : आज 4 feb रविवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी गई है। पिछले कई दिनों से लगातार कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे थे। आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 72.28 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 77.33 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी आज पेट्रोल 49 और डीजल 43 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर हरियाणा, असम, मध्य प्रदश और कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में आज में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है.

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 90.08 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.59 रुपए
  • डीजल- 99.36 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 96.59 रुपए
  • डीजल- 89.76 रुपए

गुरुग्राम

  • पेट्रोल- 96.48 रुपए
  • डीजल- 89.75 रुपए

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।