अब नहीं कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट! बंद होंगी ये UPI आईडी, जानिए – वजह….

NPCI : अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट करते रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर आप Google Pay, Phonepe या अन्य किसी डिजिटल पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करते है तो इसे अच्छे से पढ़ लें, क्योंकि 31 दिसंबर के बाद आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकेंगे। अगर आपने 31 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन पेमेंट नहीं किया है तो जल्द ही आपकी UPI ID बंद कर दी जाएगी।

इस बात का सर्कुलर नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने जारी किया है। इसमें बताया गया है कि पिछले 1 साल से अगर किसी ने ऑनलाइन पेमेंट नहीं किया है तो 31 दिसंबर 2023 के बाद उसकी UPI ID बंद हो जाएगी। इसका मतलब अगर आपने किसी UPI ID पर भुगतान नहीं किया है तो उसे दोबारा एक्टिवेट करने के लिए आपको फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

NPCI के बारे में

आपको बता दें NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया भारत का एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसके द्वारा भारत के रिटेल भुगतान और निपटान प्रणाली का प्रबंधन किया जाता है। NPCI के दिशानिर्देशों पर फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे सभी UPI ऐप्स काम करते हैं।

अगर कोई भी व्यक्ति इन ऐप्स के जरिये ऑनलाइन लेनदेन करता है तो उसका सारा नियंत्रण NPCI के हाथ में रहता है। अगर किसी तरह का कोई विवाद हो जाता है तो NPCI इसकी मध्यस्थता करता है। यह सुनिश्चित करता है कि UPI ऐप्स के माध्यम से होने वाले सभी लेनदेन सुरक्षित और पारदर्शी हों।

क्या है नियम?

NPCI, इस फैसले के माध्यम से यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाना चाहता है। कई बार ऐसा होता है कि यूजर्स अपने पुराने मोबाइल नंबर को बिना डीलिंक किए बिना ही नई UPI ID बना लेते है। इससे ये रिस्क रहता है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपके पुराने नंबर या ID का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी कर सकता है। NPCI का मानना है कि 1 साल से इस्तेमाल नहीं की जाने वाली ID को बंद करने से यह जोखिम कम हो जायेगा।