Vastu Tips : कमाई के बावजूद भी घर में नहीं टिकता पैसा? ये 4 वास्तु दोष हैं जिम्मेदार…

Vastu Tips : हर कोई चाहता है कि वह अमीर और संपन्न रहे। वह पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। दिन रात मेहनत करने के बाद उसके पास पैसा आता है। मगर कई बार वह पैसा घर में टिकता नहीं है। किसी न किसी वजह से पैसा खर्च हो जाता है। और उस व्यक्ति का जीवन तंगहाली में गुजरता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई है। जिसकी वजह से पैसा कमाने पर भी वह घर में टिकता नहीं है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको इसके पिछे के कारण के बारे में जरूर जानना चाहिए।

पानी का व्यर्थ जाना है अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर के नल या किसी भी जगह से व्यर्थ में पानी बह रहा है तो यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इससे घर में दरिद्रता आती है। ऐसा व्यक्ति कितना भी मेहनत कर ले उसके पास पैसा नहीं टिकता है। और उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

टूटे बर्तन का इस्तेमाल लाता है घर में दरिद्रता

बता दें कि घर में टूटे बर्तन का प्रयोग भी बेहद अशुभ माना जाता है। टूटे बर्तन के प्रयोग से घर में दरिद्रता छा जाती है। यदि आप अपने रसोई या घर में टूटे बर्तन का प्रयोग कर रहे हैं तो इसे आज ही रोक दें।

गलत तरीके से ना कमाए पैसा

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पैसा कमाने के लिए गलत तरीका अपनाता है तो उसके घर में कभी उन्नति नहीं होती। गलत तरीके से कमाया हुआ पैसा कभी आपको सही फल नहीं देता है।

घर में क्लेश करना है अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में रोजाना लड़ाई झगड़े और वाद विवाद हो रहे हैं तो यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। घर की अशांति से आपकी तरक्की में रुकावट आ सकती है।