Petrol Diesel Price : होली के दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें- आपके शहर में क्या है रेट….

Petrol Diesel Price : आज 25 March सोमवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

इस महीने पिछले सप्ताह पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिली। वहीं इस सप्ताह पेट्रोल-डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। आईए जानते हैं आज सप्ताह के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 80.52 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 85.18 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिली है।

वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल दर्ज की गई है। जैसे कि बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और असम। इन राज्यों के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी आज पेट्रोल डीजल के दाम में उछाल दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 92.34 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.18 रुपए
  • डीजल- 92.04 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.65 रुपए
  • डीजल- 87.76 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.83 रुपए
  • डीजल- 87.96 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.88 रुपए
  • डीजल- 90.36 रुपए