Saturday, July 27, 2024
Business

महिलाओं पर मेहरबान हुई सरकार- बिना गारंटी दे रही 3 लाख का Loan, जानें – कैसे करें आवेदन…

Udyogini Scheme : हमारे देश में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है जिनके द्वारा अलग-अलग वर्ग के लोगों को फायदा दिया जा रहा है। इन्हीं सभी योजनाओं में महिलाओं के लिए भी कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है।

इसमें से एक योजना गरीब वर्ग की महिलाओं के लिए भी चलाई जा रही है जिसका नाम उद्योगिनी योजना (Udhyogini Scheme) है। किसी योजना के तहत सरकार अंत्योदय का सपना साकार करने के लिए बिना गारंटी के महिलाओं को 3 लाख रुपये का लोन दे रही है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई महिला उद्योगिनी योजना (Udhyogini Scheme) के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है इसलिए वे इसका फायदा नहीं ले पा रहे है। लेकिन अगर आप गरीब वर्ग से आते हैं और खुद का कोई व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं तो सरकार की तरफ से आपको 3 लाख रुपये का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है।

इसके अलावा ब्याज मुक्त लोन पर सरकार आपको सब्सिडी भी दे रही है। कई सारी महिलाएं जानकारी के भाव में पीछे ही रह जाती हैं और आर्थिक रूप से उन्हें मदद भी नहीं मिल पाती है।

महिलाओं को बनाना है आत्मनिर्भर

सरकार द्वारा शुरू की गई उद्योगिनी योजना (Udhyogini Scheme) का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार का उद्देश्य गरीब वर्ग से आने वाली सभी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है.

ताकि वह आगे बढ़ सके। इसके लिए सरकार ने जरूरी दस्तावेजों में आय प्रमाण पत्र की मांग भी की है। उद्योगिनी योजना (Udhyogini Scheme) के तहत लोन लेने वाली महिलाओं की उम्र 18 साल से लेकर 55 साल के बीच होनी चाहिए। इसके तहत उन्हें 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है।

ये है जरूरी पात्रता

उद्योगिनी योजना (Udhyogini Scheme) के तहत लोन लेने के लिए परिवार की आय 1.5 लाख रुपये सालाना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। विधवा और दिव्यांग महिलाओं के लिए आय की सीमा नहीं है। योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज देने होते है।

इस योजना के तहत बिना ब्याज और बिना गारंटी के लोन मिलता है। इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होती। डॉक्यूमेंट जमा होने के बाद उनका वेरिफिकेशन होता है। इसके बाद योजना के लिए पात्र महिलाओं को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।