महंगाई का एक और झटका! 50 रुपये मंहगा हुआ LPG Gas Cylinder, जानें- अपने शहर में नया रेट..

डेस्क : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच एक बार फिर से आम लोगों की जेब पर बुरा असर पड़ा है। आपको बता दे की गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम (KG) वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा।

राजधनी दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। जबकि, पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। नए दाम आज से प्रभावी हैं। यही नही..5 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई है।

मालूम हो की अभी से कुछ दिनों पहले ही तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया था। अब बुधवार की सुबह को घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। गौरतलब है कि पहली बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। बुधवार को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में एक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,012 रुपये हो गई है। गैस सिलेंडरों की नई दिल्ली में 6 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी हैं।

अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर

  • दिल्ली 1053
  • मुंबई 1053
  • पटना 1143
  • लखनऊ 1091
  • इंदौर 1081
  • कोलकाता 1079
  • चेन्नई 1069
  • आगरा 1066
  • गोरखपुर 1062
  • अहमदाबाद 1060
  • भोपाल 1059
  • जयपुर 1057
  • पुणे 1056