Gold Price Update : सोने का रेट आज फिर धड़ाम, जानिए- कितना सस्ता हुआ….

Gold Price Update : अगर आप भी हाल ही के दिनों में ज्वैलरी खरीदने का प्लानिंग कर रहे है तो यह खबर आपको खुश कर सकती है। आपको बता दे की सोने की कीमतों (Gold Price Update) में लगातार गिरावट आ रही है। इस हफ्ते की शुरुआत से ही गोल्ड के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर आज सोना सस्ता हो गया है। सोना का भाव (Gold Price Update) आज ₹58500 प्रति 10 ग्राम के लेवल से भी नीचे फिसल गया है।

बता दे की MCX पर आज गोल्ड 0.40% की गिरावट के साथ ₹58,449 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। यही नही इसके अलावा चांदी (Silver) भी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ ₹69714 प्रति किलो ग्राम के लेवल पर है। अगर 22 कैरेट सोना की बात की जाए तो दिल्ली में इसका भाव ₹54,250 है। वही, मुंबई में ₹54,100 है। जबकि, कोलकाता में ₹54,100 है। और लखनऊ में ₹54,250 है।

सबसे महत्वपूर्ण बात अगर आप बजार में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो सबसे पहले हॉलमार्क देखकर ही सोना की खरीदारी करें। क्योंकि सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ‘BIS Care app’ के जरिए आप सोना की प्‍योरिटी चेक कर सकते हैं।