Gold Price Update : शादियों के सीजन में सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। हालांकि, बीच-बीच में सोने के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन, यह क्षणिक होता है। इसी बीच इस कारोबारी हफ्ते के सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, चांदी के कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। आपको बता दे की इस हफ्ते में गोल्ड ₹332 प्रति 10 ग्राम के रेट से सस्ता हुआ तो चांदी ₹2305 प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद Gold गिरकर एकबार फिर ₹60000 प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है। जबकि, चांदी उछलकर 73000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है।
अब सोमवार को जारी होगा नया रेट : मालूम हो की IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोना सोना ₹389 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर ₹59976 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, उससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना ₹441 प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59587 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट : शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 59976 रुपये वही 23 कैरेट 59736 रुपये, 22 कैरेट वाला 54938 रुपये, 18 कैरेट वाला 44982 रुपये और 14 कैरेट वाला 35086 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
City | 22k Rate/INR प्रति 10 ग्राम | 24k Rate/INR प्रति 10 ग्राम |
---|---|---|
Delhi/ दिल्ली आज सोने की कीमत | Rs. 55,650 | Rs.60,700 |
Mumbai | Rs. 55,500 | Rs.60,550 |
Kolkata | Rs. 55,500 | Rs.60,550 |
Chennai | Rs. 55,900 | Rs.61,000 |
Patna | Rs. 55,550 | Rs.60,600 |