Gold Price Update: अगर आप भी हाल ही में सोना यह फिर चांदी खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए हैं। बता दे की सोने के दाम में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। इससे सोना के खरीददार काफी खुश नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना सोना 441 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59587 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि, उससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 68 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60028 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वही, गुरुवार को सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी देखी गई। गुरुवार को चांदी 175 रुपये महंगा होकर 71999 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले बुधवार को चांदी 80 रुपये सस्ता होकर 71824 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
जानें – 14 से 24 कैरेट सोना का नया रेट : गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 59587 रुपये वही, 23 कैरेट 59348 रुपये जबकि, 22 कैरेट वाला 54582 रुपये और 18 कैरेट वाला 44690 रुपये और 14 कैरेट वाला 34858 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
अपने ऑल टाइम हाई से चांदी हुई सस्ती : आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7981 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था।
भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम
City | 22k Rate/INR प्रति 10 ग्राम | 24k Rate/INR प्रति 10 ग्राम |
---|---|---|
Delhi/ दिल्ली आज सोने की कीमत | Rs. 55,750 | Rs.60,830 |
Mumbai | Rs. 55,600 | Rs.60,650 |
Kolkata | Rs. 55,600 | Rs.60,680 |
Chennai | Rs. 55,900 | Rs.61,000 |
Patna | Rs. 55,550 | Rs.60,600 |
Indian Major Cities Gold Rates Today