जनधन खाताधारकों की चमकी किस्मत! मिलेगा पूरे 1.3 लाख का लाभ, जानिए डिटेल में..

न्यूज़ डेस्क : जनधन खाता धारकों के लिए अच्छी खबर है। अगर कोई जनधन खाता के लिए पात्रता रखता है और खाता नहीं है तो खाता खोल लें। भारत सरकार अब (pradhanmantri jandhan yojna) के तहत जनधन खाता धारक को बहुत सारा लाभ पहुंचाने का मन बना रही है। मालूम हो कि जनधन के तहत खाता धारकों को रुपे डेबिट कार्ड (Rupay Debit Card) का लाभ दिया जाता है।

खाता धारकों रुपे कार्ड में 1 लाख तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मुहैया कराया जाता है। बता दें की जानकारी के अभाव में लोग इसका फायदा नहीं ले पाते हैं। ऐसे में आज हम आप तक इससे जुड़े सारी जानकारी पहुंचाएंगे। आंकड़े की बात करें तो जनवरी 2022 से अब तक देश में 44.23 करोड़ खाता जनधन के तहत खोला जा चुका है।ऐसे में जल्द ही अपने खाते को आधार से जोड़ लें, वरना जनधन खाते पर उपलब्ध लाभ से वंचित रह जायेंगे। आधाकार्ड लिंक करवाना अत्यंत जरूरी हो गया है।

इसके तहत मिलने वाला 1 लाख का एक्सीडेंटल कवर नॉमिनी को तभी मिलेगा जब उक्त व्यक्ति का खाते से आधार लिंक होगा। वहीं जनधन खाते में 30 हजार रुपये का दुर्घटना बीमा का सुविधा भी मिलता है। आधारकार्ड से खाते को लिंक करने के लिए आधार की एक छाया साथ लेकर बैंक जाना होगा। इसके लिए फॉर्म आता है, जिससे भरने के बाद जमा कर दें। वहीं मोबाइल से मेसेज के माध्यम से भी आधार को खाते से लिंक कर सकते हैं। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने बाद आपका जनधन अकाउंट आधार से जुड़ जायेगा।