Bank Account: करीब एक दशक पहले लोगों को बैंक खाता खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज के समय में लोग कई बैंक खाते खुलवाकर रखते हैं। आरबीआई ने इसे लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। अगर आपके मन में भी ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको आरबीआई के नियम के बारे में बताएंगे। आज जानेंगे कि कोई व्यक्ति अपने नाम पर कितना बैंक खाता खोल सकता है।
इन नियमों का करना होगा पालन
एक व्यक्ति देश में कई बैंक खाते खोल सकता है। लेकिन सैलरी अकाउंट को छोड़कर लगभग हर बैंक सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके बैंक खाते से चार्ज काट लिया जाएगा। अगर आप चार्ज कटने के बाद भी मिनिमम बैलेंस बरकरार नहीं रखते हैं तो आपका बैंक अकाउंट नेगेटिव हो जाता है।
एक साथ कई बैंक अकाउंट खोलने की सुविधा
यदि आप एक से अधिक बैंक में अकाउंट रखना चाहते हैं तो अरबी आपको यह सुविधा देती है। आपको मालूम हो कि बैंक अकाउंट कितने प्रकार होते हैं। इनमें सैलरी अकाउंट, करंट अकाउंट, सेविंग अकाउंट और जॉइंट अकाउंट शामिल है। आप अपने हिसाब अकाउंट खुलवा सकते हैं। हालांकि अधिकतर लोग सेविंग के अकाउंट खुलवाते हैं। सेविंग अकाउंट पर ग्राहक को इंटरेस्ट भी मिलता है।