Saturday, July 27, 2024
Business

अगर Aadhar Card के साथ किया ये काम तो होगी जेल, लगेगा 10 हजार का जुर्माना भी!

Fake Aadhar Card  : आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हो गया है। आधार कार्ड के बिना अब आप कोई भी सरकारी योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं और ना ही आप बैंक में खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे काम है जो आधार कार्ड के बिना नहीं हो सकते। इसलिए आजकल फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसा करने वालों के लिए सरकार ने कड़ी सजा का प्रावधान रखा है।

अगर आपको भी लगता है कि किसी ने आपका नकली या फर्जी आधार कार्ड बना कर उसका गलत इस्तेमाल किया है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसकी जांच करने के लिए एक बेहद ही आसान तरीका है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे इसके बारे में पता कर सकते हैं। आइये बताते हैं आपको इसका तरीका…..

ऐसे चेक करें फर्जी Aadhar Card

UIDAI ने फर्जी आधार कार्ड की जाँच के लिए एक ऑफिशियल वीडियो भी जारी किया है। आप इसे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके अपने आधार कार्ड के बारे में जान सकते हैं।

ये है आधार कार्ड की वेरिफिकेशन स्टेप्स

  • इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपको आधार सर्विस सेक्शन में Verify an Aadhar No पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड एंटर करना होगा।
  • अब Proceed To Verify पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने के साथ ही आपका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है।

सजा और जुर्माने का है प्रावधान

अगर आप फर्जी आधार कार्ड रखते हैं और इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको कानूनी सजा मिल सकती है। UIDAI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 3 साल की सजा और ₹10,000 का जुर्माना देना होगा।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।