Earth To Moon : अगर चाँद तक होता सड़क तो गाड़ी से जाने में कितना लगता समय? जानें-

Earth to Moon : ये तो भारत के लिए गर्व की बात है कि हाल ही में हमने चन्द्रयान 3 को चाँद के साउथ पोल पर उतारा है। इसकी सॉफ्ट लैंडिंग करना पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए लोहा माना जा रहा था। दुनिया का हर देश भारत को इस सफलता के लिए बधाई संदेश भेज रहा है।

स्पेस की दुनिया में ये एक बड़ा कदम माना जा रहा है क्योंकि भारत चाँद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका है। लेकिन ISRO अब चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद सूरज के अध्ययन के लिए आदित्य L-1 को लॉन्च कर चुका है।

स्पेस और चाँद की चर्चा हुई तेज

इस समय चांद और स्पेस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी है। लेकिन क्या इस बीच आपके दिमाग में यह सवाल आया है कि अगर चाँद तक सड़क बन जाये तो वहाँ तक पहुंचने में कितना समय लग जाएगा? ऐसा सवाल कभी किसी के मन में तो जरूर आया होगा।लेकिन वर्तमान में विज्ञान और साइंटिस्ट यहां तक नहीं पहुंच पाए हैं कि वह चांद तक सड़क बन पाए और गाड़ी से वहां पहुंच सके।

मोशन में है चाँद और धरती

लेकिन आपको बता दे कि चांद और धरती दोनों ही अस्थिर है और परिक्रमा करते रहते हैं। चांद पृथ्वी की परिक्रमा करता है तो पृथ्वी सूरज की परिक्रमा लगाती है। इसके साथ ही धरती अपनी दूरी पर घूम रही होती है और एक साथ कई काम हो रहे होते हैं। इसलिए धरती से लेकर चांद तक सड़क बनाना नामुमकिन है।

कार से चाँद तक जाने में लगेगा इतना समय

लेकिन हम इन सभी बातों को परे रखकर यह मान लेते हैं कि चांद तक सड़क बनाई जा सकती है और धरती से गाड़ी चलाते हुए चांद तक पहुंचा जा सकता है। मान लीजिए अगर ऐसा संभव हो जाता है तो धरती से गाड़ी लेकर चांद तक पहुंचने में कितना समय लग जायेगा? आपकी जानकारी के लिए बता दे कि धरती से लेकर चांद की दूरी 3,48,400 किलोमीटर की है।

अगर इतनी लंबी दूरी के लिए हम कार से जाते हैं तो एवरेज स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा की माने तो चाँद तक जाने में 3448 घंटे लग जायेंगे। इस तरह से धरती से चाँद पर जाने में 160 दिन लग जाएंगे।