50-200 रूपए के नोट नकली फ़ैल रहे हैं बाजार में, RBI ने जारी किया अलर्ट

डेस्क : भारत में नकली नोटों का कार्य फिर से शुरू हो गया है, जिसके चलते बड़े नहीं बल्कि छोटे नोटों को जालसाजों ने चुना है। जालसाजों ने 50 और 200 के नकली नोट बनाकर बाजार में उतारे हुए हैं। यह जानकारी अब रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया तक पहुँच गई है और इसके चलते सभी को RBI ने फिर से यह जानकारी दी है की आपको अगर असली या नकली नोट की पहचान कैसे करें। RBI का साफ़ कहना है की सभी को नकली नोट इस्तेमाल करने से सावधान हो जाना चाहिए।

इस बात का जिक्र RBI बार बार इसलिए कर रहा है क्यूंकि इस बार अवेयरनेस वीक मनाया जा रहा है। बैंक के रीजनल डायरेक्टर लक्ष्मीकांत राव से कुछ जरूरी बात चीत के दौरान यह बात सामने निकल कर आई की बाजार में 50 और 200 के नोट नकली घूम रहे हैं। नोटों से सावधानी बरतने को कहा गया है और किस तरह से असली नोट की पहचान करनी है वह भी जान लें। ऐसे पहचाने असली और नकली नोट।

  • देवनागरी भाषा में ५० लिखा होना अनिवार्य है।
  • महात्मा गांधी की तस्वीर का होना।
  • छोटे अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘50’ लिखा है।
  • दाईं ओर अशोक Ashoka Pillar emblem है तो नॉट असली है।
  • नंबर पैनल ऊपर की और बाएं तरफ रहेगा और नीचे दाईं तरफ छोटे से बढ़ते हुए अकार में यह मिलेगा।
  • नोट में पीछे की तरफ स्वच्छ भारत लोगो और स्लोगन लिखा होना अनिवार्य है, Language पैनल और आकार 66*135 mm का होना जरूरी है अगर ऐसा नहीं है तो नोट नकली है।

इसके बावजूद आप असफल हो रहे हैं नोट पहचानने में तो complaint before the Lok pal जरूर करें। RBI ने पोर्टल भी जारी किया है, जिस पर ऑनलाइन कम्प्लेन डाल सकतें हैं। उसका लिंक इस प्रकार है https://cms.rbi.org.in