अगर किरायेदार नहीं कर रहा आपका घर खाली, तो कीजिए ये काम….

डेस्क : देश के सभी बड़े शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग किराये पर रहते हैं। शहर में किराये पर कमरा ढूँढना भी एक कठिन काम है। अगर मिल भी जाए तो एडजस्ट करना मुश्किल हो जाता है। किराये पर कमरा लेने से पहले मकान मालिक और किरायेदार के बीच कई बातों पर चर्चा होती है। इसमें रेंट एग्रीमेंट भी किया जाता है। यह आमतौर पर 11 महीने तक चलता है। इस रेंट एग्रीमेंट में मकान मालिक द्वारा दी गई कुछ शर्तों के साथ-साथ घर का किराया जैसी कई बातों का जिक्र होता है।

कई बार ऐसा देखा जाता है कि रेंट एग्रीमेंट साइन होने के बाद भी मकान मालिक और किरायेदार के बीच मतभेद हो जाते हैं। ऐसे में किराएदार किराया देना भी बंद कर देते हैं। इतना ही नहीं, किरायेदार मकान का किराया भी नहीं देता है। ऐसे में मकान मालिक की परेशानी बढ़ जाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे में क्या करें तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।

इसके लिए आपको कानूनी मदद लेनी होगी। आप किसी वकील से मिल सकते हैं। इसके बाद आप किरायेदार को बेदखली का कानूनी नोटिस भेज सकते हैं। जिसके बाद आपको 15 से 30 दिन तक इंतजार करना होगा।

अगर किरायेदार फिर भी घर खाली नहीं करता है तो आप कोर्ट जा सकते हैं। यदि किरायेदार नोटिस देने के 15 दिन बाद भी मकान खाली नहीं करता है। तो आप कोर्ट में जाकर रेंट कंट्रोल एक्ट के तहत केस दायर कर सकते हैं और इसके बाद आप कोर्ट से घर खाली करने का आदेश ले सकते हैं।