Solar Pump Subsidy : सोलर पंप लगवाने के लिए कैसे मिलती है सब्सिडी? जानिए- पूरा प्रोसेस….

Solar Pump Subsidy : भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की ज्यादातर आबादी खेती पर निर्भर करती है। भारत सरकार भी किसानों के प्रोत्साहन के लिए अलग-अलग तरह से उन्हें मदद करते हैं। खेती करने के लिए जो सबसे जरूरी चीज है वह है सिंचाई।

यदि सिंचाई सही से नहीं होगी तो फसल पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। आपने देखा होगा कि किसान ज्यादातर पंप से सिंचाई करते हैं। जिसके लिए बिजली का इस्तेमाल किया जाता है। भारत के सुदूर इलाकों में सिंचाई के लिए बिजली की समस्या आम है।

बिजली की कमी की वजह से सिंचाई का काम मुश्किल हो जाता है। लेकिन किसानों के लिए बिजली उपलब्ध कराने के अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें से एक है सोलर पंप। भारत सरकार किसानों को सोलर पंप खरीदने के लिए काफी प्रोत्साहन दे रही हैं।

सरकार की तरफ से सोलर पंप पर सब्सिडी (Solar Pump Subsidy) भी जाती है। तो चलिए जानते हैं कि सरकार किसानों को कितनी सब्सिडी देती है और इसको खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ता है।

सरकार की योजना

लोगों के हितों के लिए भारत सरकार तरह-तरह की योजनाएं लाती है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री कृषि ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान। इस योजना के तहत किसानों को काफी लाभ मिलता है। उन्हें सोलर पंप पर सब्सिडी (Solar Pump Subsidy) भी दी जाती है।

सोलर पंप पर 30% सब्सिडी भारत सरकार दे रही है वहीं बाकी राज्य सरकार के जिम्मे है। अलग-अलग राज्यों में इसके लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।

लाखों की होगी बचत

सोलर पंप के लिए राज्य सरकारों द्वारा किसानों को 75% तक की सब्सिडी (Solar Pump Subsidy) दी जा रही है। उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति 5HP का सोलर पंप लगवा रहा है जिसकी मार्केट प्राइस 4,53,299 रूपए है तो किसानो को यह केवल 1,14,075 रूपए में मिल जायेगा। यानी की उनके 3,39,224 रूपए बच जायेंगे। बता दें कि, अलग-अलग राज्य में छूट अलग-अलग हो सकती है।