शादी के बाद PAN Card में कैसे बदले सरनेम? जानिए – पूरा प्रोसेस ..

डेस्क : जिस तरह नागरिकों का आधार कार्ड होना बेहद ही जरूरी हैं। उसी प्रकार नागरिकों के पास PAN कार्ड होना भी बहुत जरूरी हैं। PAN कार्ड एक ऐसा जरूरी दस्तावेज हैं जो हर जगह मददगार साबित होता हैं। संपत्ति खरीदने से लेकर बैंक एकाउंट खोलने और आयकर रिटर्न दाखिल करने में भी PAN कार्ड बेहद जरूरी हैं। हालांकि बहुत सारे लोग हैं जो अपनी शादी के बाद अपना सरनेम बदल लेते हैं, तो फिर चलिए आज हम आपको बताएंगे कि अपने PAN कार्ड में अपना उपनाम कैसे बदल सकते हैं।

NSDL के मुताबिक, स्थायी खाता संख्या (PAN) जो हैं। जैसा की नाम पता चलता हैं कि एक स्थाई संख्या हैं जो कभी भी बदल नहीं सकती हैं। मगर हां यदि आप उपनाम को बदलते हैं। तो एक नया बदलाव जरूर आता हैं। इसी लिए ITD के पैन डेटाबेस को अद्यतन किया जा सकता है, ऐसे जो परिवर्तनों की जो सूचना है। उसको ITD को दी जानी चाहिए।

PAN डाटा में सुधार के लिए फॉर्म को पूरा करके ऑनलाइन जमा किया जा सकता हैं नए PAN कार्ड के लिए अनुरोध करना हैं या PAN डाटा में परिवर्तन करना या सुधार करने के लिए फॉर्म को पूरा करके कार्ड में बदलाव को लेकर आगे बढ़ सकता है। यह जो फार्म हैं उसको NSDL E-GOV-TIN वेबसाइट या किसी TIN-FC पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता हैं।