Saturday, July 27, 2024
Business

औंधे मुंह गिरे सरिया के भाव- रोजाना हो रहा सस्ता…जानें – अपने शहर का ताजा रेट

Sariya Price Fall In August 2023 : यदि आप घर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अफसर है। दरअसल घर बनाने में सरिया का अहम भूमिका रहता है। किसी भी घर को बनाने में सरिया (Sariya) की खपत काफी अधिक होती है। ऐसे में इसमें खर्च भी खूब लगता है। लेकिन वर्तमान में आप इस खर्चे से बच सकते हैं यानी आपका काम आधे से भी कम खर्चे में हो जाएगा। दरअसल सरिया की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

देश के कई शहरों में बारिश के कारण सरिया की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले साल 6 जुलाई 2023 की तुलना में इस समय दिल्ली से लेकर कानपुर और चेन्नई से लेकर गोवा तक सरिया की कीमत में 500 रुपये से 2000 रुपये की कमी दर्ज की गई है।

पिछले साल सरिया की कीमत में हुई बढ़ोतरी पर नजर डालें तो सरिया अब बहुत कम दाम पर बिक रहा है। अप्रैल 2022 में सरिया की कीमत आसमान छू गई थी। घरेलू बाजार में इसकी कीमत करीब 78,800 रुपये प्रति टन के ऊंचे स्तर पर थी और तय जीएसटी लगाने के बाद यह करीब 93,000 रुपये प्रति टन हो जाती है।

इस वेबसाइट पर करें रेट का पता

भारत के प्रमुख शहरों में सरिया की दरें दैनिक आधार पर बदलती हैं। सरिया की कीमतों में बदलाव की जानकारी आयरन मार्ट की वेबसाइट से ली जा सकती है। इसके जरिए आप आसानी से अपने शहर में सरिया की कीमत का पता लगा सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सरिया की कीमत यहां दैनिक आधार पर दी जाती है और 18 फीसदी को सरकार द्वारा जीएसटी अलग से लागू किया जाता है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।