Gold Price : लगातार तेजी से बढ़ रहे सोना-चांदी की कीमतों में लगा ब्रेक, आई गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price : त्योहारों के सीजन में सोने के दाम अक्सर बढ़ जाते हैं। खासकर सोने के दाम दिवाली और धनतेरस में अक्सर बढ़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भारत के लोग अक्सर दिवाली या धनतेरस पर ही ज्यादातर सोना खरीदते हैं।

त्योहारों के पास आते ही महंगा हुआ सोना

इस साल भी दिवाली और धनतेरस बेहद पास ही है। हालांकि इस बार सोने के दाम में बहुत ही ज्यादा उलट-पुलट देखी जा रही है। पहले कुछ महीनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही थी। फिर पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में तेजी देखी गई। वहीं अब सोने के भाव में स्थिरता बनी हुई है।

बुधवार यानी की 10 अक्टूबर के दिन सर्राफा बाजार में सोने के दाम में उथल-पुथल के बाद आज सोने के दाम में स्थिरता बनी हुई है। जहां आज सोने के दाम स्थिर बने हुए हैं वहीं चांदी के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

सोने के भाव में आई स्थिरता

Bazaar.com के अनुसार आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का 57,360 रूपए है। वही 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 54,630 रुपए है। बुधवार यानी की 10 अक्टूबर के दिन भी सोने के भाव इतने ही थे।

तेजी से गिरे चांदी के भाव

पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही थी। हालांकि आज चांदी के भाव तेजी से गिरे हैं। आज चांदी 500 रूपए सस्ता हो गया है। आज बाजार में 75,000 रूपए किलो बिक रही है। जो कल यानी कि बुधवार के 75,500 रूपए किलो बिक रही।