औंधे मुँह गिरे Gold के दाम! 5,000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी लुढकी, जानिए – ताजा नया रेट..

डेस्क : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अभी गहने खरीदने के लिए अच्छा मौका हैं। दरअसल बीते कल सोने के भाव में 0.24 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 50,747 रुपये प्रति दस ग्राम पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा चांदी के भाव में भी कमी दर्ज की गई है। ऐसे में जेवर खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा समय है।

वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में 0.77 फीसदी कमी देखी गई है। जिसके वाद चांदी की कीमत 61,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। आपको बतादें कि 22 कैरट का सोना के लिए कम कीमत लगेंगे, क्योंकि 24 कैरट सोने की जेवर नहीं बनाते हैं। ऐसे में 22 कैरट सोना आपके लिए सस्ता साबित हो सकता है। गहने की शुद्धता को पहचानने के लिए लोग कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क को देखते हैं।

इससे सोने की शुद्धता का पता चलता है। इससे ऐसे पहचान सकते हैं। इन गहनों पर हॉल मार्क यानी एक कोड लिखे होते हैं। जो इस प्रकार होते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट 958, 22 कैरेट 916, 21 कैरेट 875 और 18 कैरेट 750 लिखा जाता है। वही, सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमी आई है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाले एक किलो चांदी का भाव 61,668 रुपये प्रति किलो है।

ऐसे जान सकते हैं अपने शहर का भाव : यदि आप भी अपने शहर में गहने खरीदना चाहते हैं तो सोने-चांदी की कीमत का पता लगाना बेहद आसान है। आप घर बैठे यह जान सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आप 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से कीमत जान सकते हैं।