Gold Price Update : आज भी सस्ता मिलेगा सोना, चांदी के रेट में आया उछाल; जानें आज कितने गिरे दाम

Gold Price Update : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पितृ पक्ष के दौरान भी सोने के भाव में गिरावट तेजी से जारी है। जो लोगों को राहत देने वाली खबर है। भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। जल्द ही दिवाली और धनतेरस भी आने वाला है। जिसमें लोग जमकर सोना खरीदते हैं। ऐसे में सोने का सस्ता होना लोगों के लिए बहुत ही खुशखबरी की बात है।

फिर फिसला सोने का भाव

बता दे कि आज 6 अक्टूबर के दिन का सोने और चांदी का भाव यूपी के सर्राफा बाजार ने जारी कर दिया है। यूपी के सर्राफा बाजार के अनुसार आज भी सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। हालांकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

200 रुपए सस्ता हुआ सोना

यूपी के सर्राफा बाजार के अनुसार आज सोना 200 रुपए और सस्ता हुआ वहीं चांदी के भाव में 400 रुपए किलो की बढ़ोतरी हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दे की आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 220 रुपए गिरकर 57310 रुपए हो गया है। इसके साथ ही 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपए गिरकर 52550 रुपए हो गया है।

गुरुवार को भी देखी गई थी गिरावट

बता दे कि पिछले गुरुवार को भी सोने की भाव में गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 57530 रुपए हो गया था। वही 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम गिरकर 52,570 रुपए हो गया था।

चांदी के भाव में आई तेजी

बता दे कि जहां सोने की भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वही आज के दिन चांदी के भाव में तेजी आई। आज के दिन चांदी के भाव में 400 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ चांदी का भाव अब 71,100 रुपए प्रति किलो हो गया है। गुरुवार के दिन चांदी के भाव में ₹300 की गिरावट देखी गई थी।

शहरों में सोने के भाव-

City22k Rate/INR प्रति 10 ग्राम24k Rate/INR प्रति 10 ग्राम
Ghaziabad/ आज सोने की कीमतRs. 52,550 Rs57,310
MumbaiRs. 52,550Rs.58,960
NoidaRs. 53,950Rs.57,310
BangloreRs. 52,400Rs.57,160
PatnaRs.47,100Rs.52,600

Indian Major Cities Gold Rates Today