Gold Price : सोने का बढ़ा रेट, चांदी की कीमत में भी उछाल, जानें कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold Price: पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। पिछले सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वही इस सप्ताह सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

सोने के भाव बढे

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 31 जनवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के तीसरे दिन सोना 200 रूपए हो गया है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 31 Jan के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,270 रूपए है। वहीं कल यानी कि मंगलवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,050 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 58,000 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,800 रुपए किलो था।

200 रुपए महंगा हुआ चांदी

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। वही आज सप्ताह के दूसरे दिन चांदी ₹200 महंगा हो गया है। आज चांदी 76,200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल भी इसका भाव 76,000 रूपए प्रति किलो ही था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 63,320 (24 कैरेट)
  • 58,050 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 63,420 (24 कैरेट)
  • 58,150 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 63,420 (24 कैरेट)
  • 58,150 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 63,420 (24 कैरेट)
  • 58,150 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 63,270 (24 कैरेट)
  • 58,000 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 63,270 (24 कैरेट)
  • 58,000 (22 कैरेट)