Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी के भाव में आज फिर हुआ बदलाव, जानें- गोल्ड का नया रेट..

Gold-Silver Price Update : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले महीने सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वही आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

मामूली गिरावट हुआ सोने के भाव में

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 7 फरवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के तीसरे दिन सोने के भाव में मामूली परिवर्तन देखी गई है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 7 Feb के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,990 रूपए है। वहीं कल यानी कि मंगलवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,000 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,740 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,750 रुपए किलो था।

चांदी के भाव थमें

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी गई। वही इस सप्ताह के तीसरे दिन चांदी के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज चांदी 75,500 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल भी इसका भाव 75,500 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 63,990 (24 कैरेट)
  • 57,750 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 63,140 (24 कैरेट)
  • 57,890 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 62,800 (24 कैरेट)
  • 57,850 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 62,950 (24 कैरेट)
  • 57,750 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 62,990 (24 कैरेट)
  • 57,740 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 62,990 (24 कैरेट)
  • 57,740 (22 कैरेट)