Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, यहां जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट…

Gold-Silver Price Today : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार मामूली उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। आज सप्ताह के चौथे दिन सोने और चांदी के भाव में मामूली परिवर्तन देखने को मिला है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

सोने के भाव में हुए मामूली परिवर्तन

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 29 फरवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के चौथे दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिला है। जानिए आज कितना है सोने का भाव? आज 29 Feb के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,820 रूपए है। वहीं कल यानी कि बुधवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,840 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,580 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,590 रुपए किलो था।

73 हजार के निचले स्तर पर पहुंच चांदी

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह से लगातार चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. आज की बात करें तो आज सप्ताह के चौथे दिन चांदी के भाव में 100 रूपए की गिरावट देखने को मिला है। आज चांदी 73,800 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 73,900 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 62,870 (24 कैरेट)
  • 57,630 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 62,980 (24 कैरेट)
  • 57,730 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 62,700 (24 कैरेट)
  • 57,950 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 62,980 (24 कैरेट)
  • 57,730 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 62,820 (24 कैरेट)
  • 57,580 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 62,820 (24 कैरेट)
  • 57,580 (22 कैरेट)