Gold-Silver Price Update : जारी हो गए सोने-चांदी के नए रेट, जानें- आपके शहर में क्या है नया रेट…..

27 March 2024 Gold-Silver Rate : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी होते ही नहीं देखी गई थी।

इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही अब इस महीने यानी कि मार्च महीने से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि पिछले दो सप्ताह से सोने के भाव में उलट-फेर देखने को मिली है।

क्या है सोने-चांदी के भाव

सोने के भाव में गिरावट जारी

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 27 March बुधवार के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के तीसरे दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 27 March बुधवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,700 रूपए है। वहीं कल यानी कि मंगलवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,710 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 61,140 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 61,150 रुपए किलो था।

चांदी के भाव में भी लगातार गिरावट जारी

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस महीने की बात करें तो इस महीने चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा। हालांकि इस महीने चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा।

पिछले सप्ताह चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा। वहीं इस सप्ताह की बात करें तो आज सप्ताह के तीसरे दिन चांदी के भाव में 100 रूपए की गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 77,400 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 77,500 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 66,860 (24 कैरेट)
  • 61,290 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 61,290 (24 कैरेट)
  • 66,850 (22 कैरेट)

जयपुर

  • 61,290 (24 कैरेट)
  • 66,850 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 66,850 (24 कैरेट)
  • 61,290 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 66,700 (24 कैरेट)
  • 61,140 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 66,700 (24 कैरेट)
  • 61,140 (22 कैरेट)