घर बनाने से पहले कहां से लेनी होती है परमिशन? आज यहां जान लीजिए…

हर आदमी की यह चाहत होती है कि वह अपनी कमाई से अपने लिए बड़ा ना सही कम से कम छोटा घर बनवा सके। फिर चाहे वह अपनी कमाई से पेंट हाउस बनवाए या फिर एक मंजिल घर। परंतु अपने सपनों का घर बनाने का हर किसी का सपना होता है। क्योंकि अपने मनपसंद घर बनाने में हम अपनी मनमर्जी से उसका डिजाइन बना पाते हैं।

यदि आप भी नया घर बनवाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको पहले परमिशन लेने की आवश्यकता होती है। हालांकि कई बार परमिशन के लिए हमसे पैसे भी मांगे जाते हैं। परंतु आपको बता दे की परमिशन के लिए आपको किसी प्रकार के पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। आप खुद भी परमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

लोकल अथॉरिटी से मिलेगी परमिशन

घर बनाने से पहले आपको लिखित में एक परमिशन लेने की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही आप अपने घर का काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि घर बनवाने की परमिशन को लेकर आपको कोई विशेष कार्य नहीं करना रहता है। इसके लिए बस आपको अपनी लोकल अथॉरिटी में जाना होता है.

जिसमें की पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद या नगर निगम कुछ भी हो सकता है। आपके क्षेत्र में जो हो आप वहां पर जाकर अपने मकान के जरूरी दस्तावेज और रजिस्ट्री संबंधित दस्तावेज जमा करके अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको परमिशन मिल जाएगी।

परमिशन नहीं लेने पर होगी बड़ी परेशानी

मकान बनवाने से पहले परमिशन लेना इसलिए आवश्यक होता है ताकि आपके घर बनवाते समय कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। क्योंकि यदि लोकल अथॉरिटी द्वारा परमिशन नहीं दी जाती है तो फिर आपके घर के निर्माण का कार्य बीच में भी रोका जा सकता है। इसलिए आपको अपना घर बनवाने से पहले परमिशन ले लेनी चाहिए। ताकि आपके घर का कार्य बीच में नहीं रुके। वही आपको बता दे की लोकल अथॉरिटी से परमिशन नहीं लेने पर वह आप पर जुर्माना भी लगा सकते हैं।