Dry Fruit : महज ₹40 प्रति किलो में बादाम..₹30 में काजू , यहाँ बोरा भरकर खरीद रहे हैं लोग….

Dry Fruit Big Market : सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में लोग अब ड्राई फ्रूट खाना शुरू कर चुके हैं। इसलिए बाजार में ड्राई फ्रूट की मांग सर्दियों में बढ़ जाती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और ठंड से बचने के लिए लोग काजू, अखरोट, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट खाना शुरू कर देते है। लेकिन इनकी कीमत आम बाजारों में काफी ज्यादा होती है।

सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट की डिमांड बढ़ जाने से इनकी कीमत भी बढ़ जाती है। इसलिए हर कोई इन्हे खरीद कर नहीं खा सकता हैं। लेकिन आज हम आपको देश की एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट काफी कम कीमत पर आपको मिल जाएंगे। यहां पर इनके दाम सब्जी के बराबर है।

सामान्य बाजारों में काजू-बादाम की कीमत ₹900 से लेकर 1000 रुपए प्रति किलो है। लेकिन झारखंड राज्य का एक ऐसा जिला है जहां पर आपको यह ₹100 प्रति किलो की कीमत में मिल जाएंगे। आज हम बात कर रहे हैं झारखंड के जिले जामताड़ा की।

चाहे आपने पहले इस जगह का नाम ऑनलाइन स्कैम को लेकर सुना होगा, लेकिन झारखण्ड के जामताड़ा जिले में आपको सबसे कम कीमत में काजू और बादाम मिल जाएंगे। इसलिए इसे काजू नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर हर साल हजारों टन काजू पैदा किया जाता है।

आम बाजारों में 1000 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलने वाला काजू आपको जामताड़ा में ₹40 प्रति किलो के भाव में मिल जाएगा। इसके अलावा ₹900 प्रति किलो के भाव से मिलने वाला बादाम यहां पर आपको ₹30 प्रति किलो के भाव से मिल जाएगा।

जामताड़ा में सबसे सस्ती कीमत पर काजू और बादाम मिलने का कारण यहां पर होने वाली इसकी पैदावार है। जामताड़ा के एक गांव में करीब 50 एकड़ जमीन पर काजू की खेती की जाती है। यहां काजू के बड़े-बड़े बागान है। झारखण्ड राज्य के ही दुमका में बड़े पैमाने पर काजू की खेती की जाती है। लेकिन ऐसा सुनने में आया है कि इस चीज का फायदा यहां के किसानों को नहीं मिल पाता है।