Thursday, July 25, 2024
Business

क्या आप जानते है Gas Cylinder और पाइप की भी होती है एक्सपायरी डेट? आज ही कर लें चेक…

LPG Cylinder Expiry Date : आजकल हर घर में गैस सिलेंडर पर खाना बनता है। यह चलन शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी प्रचलित है। दरअसल, पहले ग्रामीण इलाकों में गैस की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोग चूल्हे पर खाना बनाते थे। लेकिन अब देश के हर गांव और शहर में गैस उपलब्ध है। ऐसे में लोग गैस सिलेंडर पर ही खाना बनाते हैं। खाना पकाते समय गैस की खपत होती है।

ऐसे में हम इसे दोबारा भरवाते हैं। लेकिन एक खास बात है जिस पर ध्यान देना चाहिए लेकिन लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। यह गैस सिलेंडर और उसके पाइप की एक्सपायरी डेट (Gas Cylinder expiry date) होती है। जी हां, गैस सिलेंडर और उसके पाइप की भी एक्सपायरी डेट होती है, जिसका ध्यान रखना जरूरी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऐसे चेक करें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

गैस सिलेंडर पर अंग्रेजी के कुछ अक्षर लिखे होते हैं। इन अक्षर में A-24, B-22 या C-25 शामिल हैं। यही नंबर गैस सिलेंडर की एक्सपायर की तारीख है। अब आपको इसमें लिखे नंबर के बारे में जानना होगा। सिलेंडर पर लिखे नंबर का मतलब साल होता है यानी अगर यह C-25 है तो सिलेंडर साल 2025 में एक्सपायर हो जाएगा।

अब बात करते हैं अक्षरों की, सिलेंडर पर लिखे अक्षर A, B, C और D हैं। प्रत्येक अक्षर 3 महीने का प्रतिनिधित्व करता है। उदाहरण के तौर पर अगर ए है तो वह सिलेंडर जनवरी से मार्च तक चलेगा। यदि B अप्रैल से जून है, C जुलाई से सितंबर है और D अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर है। लेकिन अगर सी-25 लिखा जाए तो ये दिसंबर 2025 तक चलेगा।

पाइप की एक्सपायरी डेट कैसे जांचें?

गैस सिलेंडर के साथ लगा पाइप अच्छा होना चाहिए। ऐसे में आपकी एक गलती बड़ी परेशानी में डाल सकती है। लोग सिलेंडर और पाइप में लीकेज तो जांच लिए हैं लेकिन एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर सिलेंडर पाइप की एक्सपायरी डेट की बात करें तो यह तब होती है जब आप पाइप खरीदते हैं। इसके बाद आपको 18 और 24 महीने के बाद पाइप बदल देना चाहिए।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।