Friday, July 26, 2024
Business

Cow Vs Buffalo Milk : गाय या भैंस किसका दूध सबसे है बेस्ट, आज यहाँ जान लीजिए….

Cow Milk Vs Buffalo M : दूध को कंप्लीट फूड माना जाता है। दूध (Doodh) में भरपूर मात्रा में प्रोटीन (Protein), कैल्शियम (Calcium) जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। भारत में गाय के दूध के साथ-साथ भैंस का दूध भी पिया जाता है। ज्यादा संख्या में लोग गाय या फिर भैंस का दूध पीते हैं।

लेकिन, क्या आपको पता है कि गाय या भैंस के दूध में से कौन सा ज्यादा पौष्टिक और आपके लिए फायदेमंद है? यदि नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं गाय या भैंस के दूध में से कौन सा है बेस्ट।

गया या भैंस के दूध में कौन सा है बेहतर?

गाय और भैंस के दूध में से कौन सा हमारे लिए ज्यादा बेहतर है इसे जानने के लिए हमें सबसे पहले उनके दूध में मौजूद पोषक तत्वों की तुलना करनी पड़ेगी। तभी हमको पता चलेगा कि गाय या भैंस के दूध में कौन सा बेहतर होता है। भैंस के दूध में गाय के दूध से अधिक प्रोटीन होता है। वहीं फैट की बात कर तो गाय के दूध में 3-4% फैट होता है। जबकि, भैंस के दूध में 7-8% फैट पाया जाता है।

कितनी होती है कैल्शियम की मात्रा

कैल्शियम के मामले में गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में ज्यादा धनी होता है। वहीं कोलेस्ट्रॉल की बात करें तो गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में अधिक कोलेस्ट्रॉल होता है। कैलोरी के मामले में भैंस का दूध आगे होता है। भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में अधिक कैलोरी होता है। गाय के दूध में 90% पानी होता है जिस वजह से वह पतला होता है।

जबकि, भैंस के दूध में पचासी प्रतिशत पानी होता है। इस वजह से गाय की दूध की तुलना में भैंस का दूध अधिक गाढ़ा होता है। अधिक पानी होने की वजह से गाय का दूध सुपाच्य होता है। इसीलिए छोटे बच्चों को गाय का दूध ही पिलाया जाता है। इस तरह से आप कह सकते हैं की गाय का दूध भैंस के दूध से ज्यादा बेहतर है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।