Saturday, July 27, 2024
Business

Dry Fruit Market : महज 30 रुपये किलो मिल रहा काजू बादाम, जानें- भारत में कहां है ये जगह..

Dry Fruit Market : सूखे मेवों की सर्दी में बात ज्यादा की जाती है और इनमे भी काजू और बादाम लोगों को खाने की सलाह दी जाती है। काजू अपनी मलाईदार बनावट और मीठे स्वाद के कारण सूखे मेवों में काफी लोकप्रिय है। मौसम की मार और इसे साफ करने और खाने योग्य बनाने में लंबी प्रोसेस के कारण इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है।

वर्तमान में इसकी कीमत भारत में 800-1000 रुपये प्रति किलो होगी। इसलिए गरीब और मिडिल क्लास लोग इसे आसानी से नहीं खरीद सकते हैं। लेकिन आज हम आपको भारत में एक ऐसी जगह बताने वाले है जिसके बारे में जानकार आपको आश्चर्य होगा। जहां पर काजू की कीमत मात्र 30-100 रुपये प्रति किलो है।

आपको बता दें, झारखंड (Jharkhand) में जामताड़ा नाम की एक जगह है जिसे भारत की फिशिंग राजधानी (Cashew City) भी कहा जाता है। जामताड़ा के फिशिंग स्कैम को लेकर वेब सीरीज भी बनाई जा चुकी है। यहाँ पर ड्राई फ्रूट काजू को बेहद ही कम कीमत पर बेचा जाता है।

जामताड़ा से 4 किमी दूर नाला नाम के गांव को झारखंड का काजू का शहर (Cashew City) कहते है। यहां आपको 20-30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से काजू मिल जाएंगे। इस कीमत में आपको एक किलो सब्जी भी नहीं मिलेगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार यहां रहने वाले लोग 50 एकड़ में काजू की खेती करते है। काजू के बागान (Cashew City) की जानकारी सब लोगों को तब हुई जब वन विभाग ने 2010 के आसपास नाला गांव की जलवायु और मिट्टी को काजू की खेती के अनुकूल पाया।

इसके बाद वहाँ काजू की खेती बढ़ने लगी। जैसे ही काजू के फल लगना शुरू होते है किसान उन्हें तोड़कर सड़क किनारे सस्ते दामों में बेच देते है। दरअसल, ये जगह इतनी ज्यादा विकसित नहीं है इसलिए किसान सस्ती कीमत पर काजू बेच देते है।

सूत्रों के अनुसार, जब आईएएस कृपानंद झा जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर थे, तो उन्हें पता चला कि नाला की मिट्टी और जलवायु परिस्थितियां काजू की खेती के लिए उपयुक्त थीं। इसलिए उन्होंने काजू के पेड़ लगाने के लिए कुछ कृषि वैज्ञानिकों से बात की।

इसके बाद वन विभाग ने शुरुआत करते हुए नाला में 50 एकड़ जमीन पर काजू के पौधे लगाए। उसी समय से झारखंड में काजू की खेती हो रही है। लेकिन ऐसा भी बताया जाता है कि इससे किसानों को कोई भी फायदा नहीं होता है, क्योंकि वव काफी कम दामों में काजू बेचते है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।