Saturday, July 27, 2024
Business

Sarso Ke Tel : मिलावटी सरसों तेल से सावधान! ऐसे करें असली-नकली की पहचान…..

Sarso Ke Tel Mein Milawat Ki Pehchan: इस समय बाजार में कई सारी खाने की चीजों में मिलावट की जा रही है। बाजार में बिक रही इन मिलावट वाली चीजों को खाने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। बाजार में बिकने वाले काजू, बादाम, चीनी, दाल आदि विभिन्न चीजों में मिलावट के मामले समय समय पर सामने निकलकर आते रहते है। देश की हर घर की रसोई में सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको जानकारी है कि बाजार में नकली सरसों का तेल बेचा जा रहा है।

अगर आप भी बाजार से मिलावटी तेल खरीद कर इसका सेवन कर रहे हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है और आपको डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इसलिए अगर आप बाजार में सरसों का तेल खरीदने जा रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस आर्टिकल के तहत हम आपको वह तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप असली और मिलावटी सरसों के तेल में फर्क पता कर सकते हैं। आइये जानते है इनके बारे में……

सरसों के तेल में की गई मिलावट की पहचान आप रबिंट टेस्ट से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल को हाथ में लेकर रगड़ना होगा। अगर तेल को रगड़ने के बाद आपको दूसरा रंग या गंध आती है तो, इस सरसों के तेल में मिलावट की गई है।

अगर आपको असली और मिलावटी सरसों के तेल के बारे में पता करना है तो असली सरसों का तेल चिकना या चिपचिपा होता है तो वहीं मिलावटी सरसों का तेल एकदम पतला या फिर कहे पानी जैसा होता है। आप चाहे तो सरसों के तेल को फ्रिज में रखकर भी इसमें मिलावट का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेना है और उसे फ्रिज में रख देना है जब तक वह जम न जाए।

अगर कटोरी में सरसों के तेल को जमने के बाद उसमें सफेद धब्बे दिखाई देते हैं तो इससे पक्का पता चलता है कि सरसों के तेल में मिलावट की गई है। इस तरह से आप सरसों के तेल में मिलावट का पता कर सकते हैं। यह कुछ आसान और घरेलू तरीके है जिससे आप सरसों के तेल में मिलावट चेक कर सकते हैं।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।