Friday, July 26, 2024
Business

Highest FD Rates : ये बैंक एफडी पर दे रहा 9% तक ब्याज, यहां जानिए विस्तार से….

FD Rates : आजकल के सारे स्मॉल फाइनेंस बैंक है जो आपको फिक्स डिपॉजिट पर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ब्याज दर 8% से लेकर 8.5% तक होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में बताने वाले हैं जो 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहा है। आइये देखते है इन बैंको की ब्याज दर क्या है….

AU Small Finance Bank

AU SMF के द्वारा 7 दिन से 10 साल की FD पर 3.75% से 8 फीसदी तक ब्याज देता है। 18 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ये दर 24 जनवरी 2024 से लागू है।

Equitas Small Finance Bank

7 दिन से 10 साल तक की अवधि की FD पर Equitas Small Finance Bank द्वारा 3.50% से 8.50% तक ब्याज दर दी जा रही है। जबकि 444 दिन में मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।

Jana Small Finance Bank

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 3% से 8.50% की ब्याज दर दी जा रही है। जबकि 365 दिन में मैच्योर होने वाली FD पर 8.50% ब्याज दिया जा रहा है। ये दर 2 जनवरी 2024 से लागू है।

Unity Small Finance Bank

अब आखिर में आता है, Unity Small Finance Bank, जो ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक मी अवधि की FD पर 4.50% से लेकर 9% तक ब्याज दे रही है। जबकि 1001 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 9 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर दे रहा है। ये नई दरें 9 अक्टूबर 2023 से लागू है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।