जरूरी खबर! अब बैंक ग्राहक 5000 रुपये से अधिक नहीं निकाल पाएंगे, RBI ने बैंक पर लगाई रोक..

डेस्क : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक और बैंक पर सख्त पाबंदी लगा दी है। आरबीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बैंक के जमाकर्ताओं के सभी बचत खातों, चालू खातों या किसी अन्य खाते की कुल राशि में से 5,000 रुपये से अधिक की निकासी की अनुमति नहीं होगी।

पिछले कई दिनों से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसके दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वाले बैंकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। मार्च में आरबीआई ने अनियमितताओं के लिए 8 बैंकों पर जुर्माना लगाया था। अब रिजर्व बैंक ने बेंगलुरु स्थित एक बैंक पर सख्त पाबंदी लगा दी है।

Reserve Bank के आदेश के बाद अब उसके ग्राहक बेंगलुरु स्थित सहकारी बैंक Shushruti Souharda Sahakari Bank से 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे। इतना ही नहीं, केंद्रीय बैंक ने अगले आदेश तक इस बैंक के पैसे उधार देने और जमा करने पर भी रोक लगा दी है। RBI का कहना है कि Sushruti Souharda Sahakari Bank रेगुलरिटी का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया है। इन प्रतिबंधों की मदद से बैंक की स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के बाद इन प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है।