उर्दू पर इतना बवाल! जानिए भारतीय नोट पर कितनी भाषाओं में लिखा होता है

डेस्क : सोशल मीडिया पर फूड पैकेट्स पर उर्दू में जानकारी लिखे जाने को लेकर काफी बवाल हो रहा है। इस पर कई तरह की जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, कई कंपनियां पैकेट्स पर उर्दू में भी जानकारी देती है और भारतीय नोट पर भी उर्दू में जानकारी लिखी गई होती है। आज हम जानते हैं कि भारतीय करेंसी नोट पर जानकारियां कितनी भाषा में लिखी होती है और नोट पर क्या लिखा होता है।

दरअसल, भारतीय नोट में जिस मूल्य का नोट होता है उसकी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा अन्य कई भाषा में लिखी गई होती है। इस जानकारी के माध्यम से उस क्षेत्र या राज्य का व्यक्ति भी आसानी से नोट के बारे में पता कर सकता है। बता दे कि भारत में लगभग 22 अधिकारी भाषाएं हैं। जिनमें से 15 भाषाओं में नोट पर जानकारी लिखी जाती है। इन 15 भाषाओं में उर्दू भी शामिल है। इसके अलावा असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कांगड़ी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल और तेलुगु शामिल है।

भारत के अधिकतर नोट में इन भाषाओं में लिखा जाता है। यह अलग -अलग क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखकर किया जाता है। बता दें कि जिस तरह भारत में करेंसी को रुपया कहा जाता है। वैसे ही पाकिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मॉरीशस, मालदीव और इंडोनेशिया में भी करेंसी को रुपए कहते हैं। यह जानकारी आपको पाठकों की डिमांड पर तैयार करके दी जा रही है इसका किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है। इस जानकारी का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि सर जानकारी देना है। यदि आप इस प्रकार के और लेख चाहते हैं तो कमेंट करके जरूर बताएं।